30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियाJP नड्डा ने आगरा में कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, कहा- ब्रज...

JP नड्डा ने आगरा में कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, कहा- ब्रज से होकर..

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा -कोरोना काल में विपक्ष सो रहा था

Google News Follow

Related

आगरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता का रास्ता ब्रज से होकर जायेगा। जबकि सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आप सब सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता तक ऐसे पहुंचाए कि विपक्ष को अपनी हार दिखाई देने लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को आपसी तालमेल बनाने का निर्देश दिया।

जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा का चुनाव नजदीक है। अब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें और राज्य तथा केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बूथ को मजबूत बनाने पर और प्रवास बढ़ाने पर जोर दिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक के लिए पूरे ब्रजक्षेत्र के 50 विधायक, सात मंत्री और पांच एमएलसी आगरा में डेरा डाले हुए हैं। कुछ विधायकों ने तो शनिवार रात से आना शुरू कर दिया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि कोरोना काल में जब विपक्ष घरों में सो रहा था, तब हमने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुचाएं। कार्यकर्ता इस तरह चुनाव में जाएं कि पूरा विपक्ष एकजुट होकर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाए। विपक्ष को पराजय दिखाई देने लगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी पहचान संगठन से ही है। संगठन ही सब कुछ है।
बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी व सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह समेत क्षेत्र व प्रदेश संगठन के 70 से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों में 65 विधानसभा सीटें हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ब्रज क्षेत्र की कुल 65 सीटों में से 57 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा अभी से ही मंथन करने में जुटी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें