21.1 C
Mumbai
Monday, January 19, 2026
होमदेश दुनियापद्म पुरस्कारों विजताओं के नाम का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

पद्म पुरस्कारों विजताओं के नाम का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

106 पद्म पुरस्कारों का एलान, 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल।

Google News Follow

Related

74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की सूची जारी हो गई है। इस बार कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं। वहीं नामों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी।

बता दें कि दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धन और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, एसएल भयरप्पा, कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता) और कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावनी अभिनेत्री रवीना टंडन, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष टी चौबा सिंह सहित 91 लोगों को पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं। पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के कई गुमनाम नायकों को यह सम्मान दिए जाते हैं।

ये भी देखें 

रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, फैन्स ने साझा किया अनुभव

ऑस्कर में देखा जा सकता है जूनियर एनटीआर का जादू, अमेरिकी पत्रिका की भविष्यवाणी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,394फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें