27.9 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमदेश दुनियाएमएम कीरावाणी समेत मनोरंजन जगत के इन हस्तियों को पद्म सम्मान

एमएम कीरावाणी समेत मनोरंजन जगत के इन हस्तियों को पद्म सम्मान

मशहूर म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी को पद्मश्री अवार्ड का सम्मान।

Google News Follow

Related

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म अवॉर्ड का एलान किया गया। बता दें कि कुल 106 पद्म पुरस्कारों का घोषणा की गई है। इनमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। वहीं आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू की वजह से चर्चा में आए एमएम कीरावनी को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कीरावनी एक जाना पहचाना चेहरा हैं। फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गाने ने एक दिन पहले ही इतिहास रचा था। दरअसल इस गाने ने ऑस्कर नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट में जगह बनाई। वहीं, कुछ दिन पहले ही यह गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था।

कीरावनी ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में संगीतकार के चक्रवर्ती और सी राजमणि के सहायक के रूप में की थी। बतौर संगीतकार उनकी पहली फिल्म मनसु ममता (1990) थी, हालांकि राम गोपाल वर्मा की तेलुगु थ्रिलर क्षण क्षणम से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। अपने करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में संगीत दिया है। वह सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और 11 बार नंदी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्म सम्मान मिलेगा। कला के क्षेत्र में योगदान के लिए रवीना टंडन को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। अपने फिल्मी करियर में रवीना ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनका नाम बॉलीवुड की बडी अभिनेत्रियों में शुमार होता है।

तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर उस्ताद जाकिर हुसैन के नाम को भी चयनित किया गया है। कला के क्षेत्र में उनका काफी योगदान है, जिसके लिए उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि ये पहली बार नहीं जब उन्हें पद्मा सम्मान मिलेगा। इससे पहले साल 1998 में पद्मश्री और 2002 में उन्हें पद्म भूषण भी मिला था।

मनोरजंन जगत से और भी कई नाम शामिल हैं, जिन्हें पद्मा सम्मान मिलेगा। उनमें सिंगर वाणी जयराम और सुमन कल्याणपुर भी हैं। इन दोनों को पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं म्यूजिकल आर्टिस्ट उषा बार्ले, गजल सिंगर अमहद हुसैन और मोहम्मद हुसैन (एक साथ) को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

ये भी देखें 

ऑस्कर में देखा जा सकता है जूनियर एनटीआर का जादू, अमेरिकी पत्रिका की भविष्यवाणी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें