इस वीडियो में ओम पुरी, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह एक साथ दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान ओम पुरी अपने जीवन के संघर्षों को याद करते हुए बताते हैं कि उनकी जिंदगी में कई लोगों ने अलग-अलग तरीकों से मदद की लेकिन असल में उनकी परवरिश उनके दोस्तों ने की।
ओम पुरी ने कहा, ”जब मैं फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे में इंटरव्यू देने गया था, तब मेरे पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे। ऐसे मुश्किल समय में नसीरुद्दीन शाह ने मेरी मदद की और मुझे अपनी एक शर्ट पहनने के लिए दी।”
उन्होंने आगे कहा, ”मैं नसीरुद्दीन शाह के इस एहसान को कभी नहीं भूल सकता। अगर नसीरुद्दीन शाह ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित न किया होता, तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने मुझसे साफ कहा था कि तुम्हें किसी भी हाल में फिल्म इंस्टीट्यूट जाना ही होगा, चाहे पैसे हों या न हों, किसी तरह पहुंचो।”
ओम पुरी ने बताया कि उस दौर की दोस्ती आज के समय में बहुत कम देखने को मिलती है, जहां कोई अपने दोस्त के करियर के लिए इतना आगे बढ़कर सोचता है।
लखनऊ में एनडीए नेताओं का मंथन, विधानसभा चुनाव जीत की रणनीति तैयार!
