29.4 C
Mumbai
Thursday, July 16, 2026
होमदेश दुनियाtwitter पर वायरल हुआ नाथूराम गोडसे जिंदाबाद,वरुण बोले- शर्मनाक

twitter पर वायरल हुआ नाथूराम गोडसे जिंदाबाद,वरुण बोले- शर्मनाक

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी सोशल मीडिया पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ के ट्रेंड होने से नाराज हैं। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोडसे को इसके लिए फांसी की सजा मिली थी,वरुण गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भारत हमेशा से आध्यात्मिक महाशक्ति रहा, पर यह महात्मा गांधी हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा, मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था. अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया. अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,059फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें