28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियापांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, क्रॉसफायर में ग्रामीण की...

पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, क्रॉसफायर में ग्रामीण की मौत!

इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान परनेश्वर कोच शहीद हो गए, जबकि नक्सलियों और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग में एक स्थानीय ग्रामीण की भी जान चली गई।  

Google News Follow

झारखंड के बोकारो जिले में गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कमांडर की पहचान 5 लाख के इनामी कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी के रूप में हुई है।

इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान परनेश्वर कोच शहीद हो गए, जबकि नक्सलियों और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग में एक स्थानीय ग्रामीण की भी जान चली गई।

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस घटना को लेकर रांची में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अपने एक जवान की शहादत और एक ग्रामीण की मौत का दुख है, लेकिन यह तय हो गया है कि हथियार न डालने वाला एक-एक नक्सली मारा जाएगा।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों के दस्ते से आमना-सामना होते ही दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं।

करीब दो घंटे चली इस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी और लंबे समय से इलाके में दहशत फैलाने वाला नक्सली कुंवर मांझी ढेर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुंवर मांझी के पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद की है।

डीजीपी ने कहा कि इस वर्ष अब तक 22 नक्सली मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। जो बच गए हैं, उनसे हम बार-बार हथियार डालने की अपील कर रहे हैं। कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत जो नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें ओपन जेल में रखा जाता है। उन्हें आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उनके पुनर्वास में भी मदद की जाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा का रास्ता छोड़ने वालों का स्वागत है, लेकिन जो हथियार उठाएंगे, उनके लिए कानून और पुलिस का कड़ा जवाब तय है।

यह भी पढ़ें-

नक्सली हमले में शहीद जवान को श्रद्धांजलि, राज्यपाल बोले- शहादत अमर रहेगी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें