AMU:अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने वाले छात्र की हुई पहचान,निलंबित   

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच करने का दिया था आदेश   

AMU:अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने वाले छात्र की हुई पहचान,निलंबित   

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद एनसीसी कैडेट द्वारा लगाए गए अल्लाह हू अकबर के नारे पर विवाद खड़ा हो गया था। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल जांच करने को कहा था। जिसके बाद जांच में सामने आया है कि नारा लगाने वाला छात्र वेस्ट बंगाल का है। विश्वविद्यालय प्रशासन वर्तमान में छात्र को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में धार्मिक नारेबाजी करने वाले छात्र की पहचान हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र बीए फर्स्ट इयर का छात्र है। उसका नाम वहीदुज जाम बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जो इस मामले की जांच करेगी।
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुछ छात्रों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डालने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए  विश्वविद्यालय प्रशासन को जांच करने को कहा।पुलिस ने इस मामले में जांच कर कड़ी सजा देने को कहा था।
ये भी पढ़ें 

लोकसभा चुनाव हुए तो सत्ता में कौन आएगा? महाराष्ट्र में ​किसको​ लगेगा झटका!

वॉरियर मॉम्स ने निर्मला सीतारमण को भेजी चिट्ठी में कहा…

कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के हो सकते हैं अगले राज्यपाल! 

Exit mobile version