32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियानीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, दोहा में जीता डायमंड लीग

नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, दोहा में जीता डायमंड लीग

पीटर्स इस प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहे।

Google News Follow

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिट होने के बाद शानदार तरीके से अपने नए सत्र की शुरुआत की है। दरअसल दोहा के कतर में हुए इस इवेंट में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में जैवलिन को 88.67 मीटर दूर फेंककर सभी को पीछे छोड़ दिया। चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके करियर का चौथा बेहतरीन प्रदर्शन है और अंतिम समय तक सूची में शीर्ष पर रहे।

दोहा डायमंड लीग में नीरज के बाद टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले जैकब वडलेज्च दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने इस जीत के साथ एंडरसन पीटर्स से भी अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। एंडरसन ने पिछली बार दोहा डायमंड लीग में नीरज को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया था। तो वहीं इस बाद एंडरसन इवेंट में तीसरे स्थान पर काबिज रहे।

नीरज के इस इवेंट में प्रदर्शन पर बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले प्रयास में जैवलिन को 88.67 मीटर दूर फेंका था।  दूसरे प्रयास में नीरज ने 86.04 मीटर दूर जैवलिन को फेंका। तीसरे में 85.47 मीटर दूर. चौथा प्रयास नीरज का फाउल हो गया। 5वें में नीरज ने जैवलिन को 85.37 जबकि छठा प्रयास में नीरज ने 86.52 मीटर दूर जैवलिन को फेंका था।

नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। नीरज पिछले साल स्वस्थ ना होने की वजह से यहां हिस्सा नहीं ले सके थे। वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने।

गौरतलब है कि 2023 डायमंड लीग में 13 मीटिंग शामिल हैं, जो दोहा इवेंट से शुरू होकर 16-17 सितंबर को यूजीन में खेले जाने दो दिवसीय डायमंड लीग फाइनल तक जाती हैं।

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन-

पहला प्रयास – 88.67 मी
दूसरा प्रयास – 86.04 मी
तीसरा प्रयास – 85.47 मी
चौथा प्रयास – फाउल
पांचवां प्रयास- 84.37 मी
छठा प्रयास- 86.52 मी

ये भी देखें 

नीरज चोपड़ा समेत इन 11 खिलाड़ियों को दिया जाएगा ध्यानचंद खेल पुरस्कार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें