27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाकोरोना नियमों में लापरवाही: गृह मंत्रालय सख्त,राज्यों से कहा लगा दो लॉकडाउन

कोरोना नियमों में लापरवाही: गृह मंत्रालय सख्त,राज्यों से कहा लगा दो लॉकडाउन

Google News Follow

नई दिल्ली। कोरोना काल में नियमों की उड़ रही धज्जियों पर अब गृह मंत्रालय सख्त हो गया है। गृह मंत्रालय ने अपने एक आदेश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि अगर लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है तो लॉकडाउन लगा दें। बता दें कि कुछ समय से देखा जा रहा है कि बाजारों और पर्यटन स्थलों में भीड़ उमड़ रही है। इस संबंध पीएम मोदी भी लोगों से अपील कर चुके हैं।

गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य सरकारों को पत्र जारी कर पाबंदियां लगाने के लिए कहा है।  पत्र में कहा गया है कि जिन स्थानों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, वहां फिर से लॉकडाउन लगा दिया जाएं। पत्र में पहाड़ों पर पर्यटकों की भीड़ का भी जिक्र किया गया है। 19 जून को गृह मंत्रालय ने एक्टिव केसों में गिरावट के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को धीरे-धीरे गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी है। हालांकि, प्रतिबंधों में छूट सावधानी पूर्वक देने की बात कही गई थी।
मुख्य सचिवों के नाम लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में कोरोना नियमों का उल्लंघन देखा जा रहा है। खासकर सार्वजनिक परिवहन और पहाड़ी क्षेत्रों में। बाजारों में भी भीड़ उमड़ रही है और सोशल डिस्टेंशिंग जैसे नियमों की अनदेखी हो रही है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना के कई वैरिएंट अभी भी सक्रिय हैं, ऐसे में लोग बिना कोरोना नियमों का पालन किए हुए बाहर निकल रहे हैं। जो चिंता का विषय है। पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि कुछ राज्यों में R फैक्टर (रीप्रोडेक्शन नंबर) में वृद्धि चिंता की वजह है

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें