31 C
Mumbai
Saturday, December 6, 2025
होमदेश दुनियानेपाल विमान दुर्घटना: 32 मरे, मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना,...

नेपाल विमान दुर्घटना: 32 मरे, मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना, बचाव कार्य जारी ​

दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में 72 लोग सवार थे। इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं।

Google News Follow

Related

नेपाल का यति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पोखरा इलाके के पास एक विमान हादसा हुआ है|​​ दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में 72 लोग सवार थे। इसमें 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं।

​प्राप्त ​जानकारी​ के अनुसार​ विमान हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीर सामने आई है। विमान हादसे के बाद भारी मात्रा में धुआं और आग लगने के कारण बचाव अभियान में कठिनाई होती दिख रही है| मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में दस विदेशी नागरिक सफर कर रहे थे। इसमें पांच भारतीय थे।

यह बात सामने आई है कि यति एयरलाइंस की एटीआर-72 फ्लाइट ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी। मिली जानकारी के मुताबिक विमान को पायलट कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे|विमान पोखरा के सेती खोच में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके बाद विमान में आग लग गई। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। कई लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

​​इस हादसे का वीडियो सामने आया है। ऐसा लगता है कि इसमें बहुत आग लगी है। ऐसा लगता है कि बचाव कार्य में बाधाएं आ रही हैं|
 
यह भी पढ़ें-​

अब्दुल सत्तार की मुश्किलें और बढ़ेंगी?, छात्रवृत्ति चोरी करने का लगा आरोप 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,711फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें