30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियानेपाल का तारा एयरलाइन का विमान लापता, अनहोनी की आशंका

नेपाल का तारा एयरलाइन का विमान लापता, अनहोनी की आशंका

Google News Follow

नेपाल का तारा एयरलाइन का दो इंजन वाला एक विमान लापता हो गया। इस विमान में कुल 19 यात्री सवार थे, जबकि तीन क्रू मेंबर्स थे। यानी इसमें कुल 22 लोग सवार थे। इसमें चार यात्री भारतीय थे, वहीं, बाकी नेपाल के थे। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह विमान से संपर्क टूट गया। आशंका जताई जा रहा है कि किसी हादसे का शिकार न हो गया हो।

पोखरा हवाई अड्डे के प्रमुख बिक्रम राज गौतम ने एयरकॉप्ट के लापता होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि इस विमान में कुल 22 लोग पोखरा से नेपाल के जोमसोम के लिए उड़ान भरे थे, लेकिन बाद में इस विमान का संपर्क टूट गया। जानकारी के अनुसार 9 एनएईटी विमान ने रविवार को सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ समय बाद उससे संपर्क टूट गया। अब नेपाल सरकार ने इस विमान का पता लगाने के लिए दो निजी हेलीकॉप्टर को भेजा गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जहाज एक बार धौलागिरी हिमालय से लौट आया और उसके बाद से संपर्क में नहीं आ रहा है।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में कुछ दिनों से बारिश हो रही है। लेकिन विमानों का संचालन सामान्य तरह से चल रहा है। इस मार्ग से विमान पर्वतों के बीच से गुजरते हैं,और वे घाटी में उतरते हैं। नेपाल का तारा एयरलाइन का यह विमान भी पर्वतों के ही मार्ग से गुजरा था। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम बार विमान को जोमसोम के आसमान में देखा गया था।

ये भी पढ़ें  

केंद्र सरकार ने आधार की केवल मास्क्ड प्रति ही शेयर करने की दी सलाह 

बस हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को मिलेगा 13 लाख रुपये का मुआवजा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें