30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमदेश दुनिया​केरल पहुंचा मानसून, देश के विभिन्न हिस्सों में भी सक्रिय होगा मौसम

​केरल पहुंचा मानसून, देश के विभिन्न हिस्सों में भी सक्रिय होगा मौसम

इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिक से अधिक हिस्सों को भी कवर करेगा। बदल रहे मौसम के कारण दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी भारत व मध्य भाग में अगले पांच दिन तक लू से राहत मिलेगी। 

Google News Follow

Related

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में रविवार, 29 मई को दस्तक दे दी है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून से शुरू होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माना जाता है।

मानसून विशेषज्ञों का कहना है कि असामान्य तरीके से मानसून 16 मई को ही अंडमान-निकोबार में पहुंच गया था। चक्रवात ‘असनी’ के चलते इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना थी। फिलहाल मानसून के उत्तर भारत में शीघ्र सक्रिय होने पर संशय बना हुआ है।
इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सामान्य समय से तीन दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच चुका है। बता दें कि मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही थी। केरल में मानसून के बाद भारी बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून के मध्य अरब सागर के अधिकांश क्षेत्र पर अपना प्रभाव डालेगा। यह दक्षिण अरब सागर, लक्ष्यद्वीप और केरल के अधिकांश हिस्सो में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिक से अधिक हिस्सों को भी कवर करेगा। बदल रहे मौसम के कारण दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी भारत व मध्य भाग में अगले पांच दिन तक लू से राहत मिलेगी।

​यह भी पढ़ें -​

नेपाल का तारा एयरलाइन का विमान लापता, अनहोनी की आशंका

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,175फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें