29 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमदेश दुनियावर्ष 2024 चुनाव को लेकर CM योगी ने रखा 75 सीटों का...

वर्ष 2024 चुनाव को लेकर CM योगी ने रखा 75 सीटों का लक्ष्य ​

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जिसमें वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने 71 और सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं,जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा को 62 और सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली थीं| 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के​ सीएम​ योगी आदित्यनाथ ​​ने भाजपा​ ​के कार्यकर्ताओं को अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित किया​ गया| मुख्यमंत्री​ ने कहा कि ​अगले चुनाव की रूप​ रेखा हमें अभी से तैयार करनी होगी|​ और ​ एक बार फ‍िर से लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है|
 
​उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जिसमें वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने 71 और सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं,जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा को 62 और सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली थीं| 

गौरतलब​ है कि ​अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में पार्टी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि सीएम योगी ने संबोधित किया|​ इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा​ ​की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं ​भी ​दी|​​ ​इस अवसर पर ​योगी ने कहा​ कि 2024 के चुनाव की ​ ​रूपरेखा ​ हमें अभी से तैयार करनी होगी|​ ​

मुख्यमंत्री ने कहा, पार्टी को विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिला है, इसलिए हमें 2024 के लिए अभी से आगे बढ़ना होगा|​​ उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फ‍िर से हमें साबित करना है, इसलिए 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से आगे बढ़े|

​​​यह भी पढ़ें -​

केंद्र सरकार ने आधार की केवल मास्क्ड प्रति ही शेयर करने की दी सलाह 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,125फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें