31.1 C
Mumbai
Sunday, June 14, 2026
होमदेश दुनियाघरेलू एयरलाइंस की नई एडवाइजरी, 10 मई तक कुछ उड़ानें रद्द!  

घरेलू एयरलाइंस की नई एडवाइजरी, 10 मई तक कुछ उड़ानें रद्द!  

एयर इंडिया ने कहा, "जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की दोनों तरफ की उड़ानें 10 मई को सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक रद्द की जा रही हैं।"

Google News Follow

Related

घरेलू विमानन कंपनियों ने बुधवार को हवाई यात्रियों के लिए फ्रेश एडवाइजरी जारी की। अथॉरिटी की अधिसूचना के बाद 10 मई तक कुछ और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस अधिसूचना में यात्रियों से एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने को कहा गया है।

एयर इंडिया ने कहा, “जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की दोनों तरफ की उड़ानें 10 मई को सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक रद्द की जा रही हैं।”

एयरलाइन ने कहा कि इस अवधि के दौरान वैध टिकट रखने वाले यात्रियों को रिशेड्यूलिंग चार्जेज पर एक बार छूट दी जाएगी या कैंसलेशन के लिए फुल रिफंड की पेशकश की जाएगी।

इंडिगो के अनुसार, “हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों पर सरकारी अधिसूचना के कारण, कई एयरपोर्ट (अमृतसर, बीकानेर, चंडीगढ़, धर्मशाला, ग्वालियर, जम्मू, जोधपुर, किशनगढ़, लेह, राजकोट और श्रीनगर) से 165 से अधिक इंडिगो उड़ानें 10 मई, 2025 को सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक रद्द कर दी गई हैं।”

यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर फ्लाइट स्टेटस की जांच करने को कहा गया है।

कम लागत वाली एयरलाइन ने एक्स पर एक लेटेस्ट पोस्ट में कहा, “जिन ग्राहकों की उड़ानें प्रभावित होती हैं, वे अगली उपलब्ध उड़ान पर बुकिंग को रिशेड्यूल कर सकते हैं या बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी बुकिंग रद्द करने का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके बाद फुल रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन बदलावों को सीधे हमारी वेबसाइट के जरिए मैनेज किया जा सकता है।”

इससे पहले, स्पाइसजेट ने कहा, “मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में एयरपोर्ट अगली सूचना तक बंद हैं।”

इसमें कहा गया है, “प्रस्थान, आगमन और अन्य उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और उड़ान की स्थिति की जांच करें।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। भारत ने नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया।

 
यह भी पढ़ें-

भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, वसुधैव कुटुम्बकम की सोच: पीएम मोदी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,358फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें