31 C
Mumbai
Monday, March 24, 2025
होमदेश दुनियानई दिल्ली: ईपीएफओ से जनवरी में जुड़े 17.89 लाख सदस्य! पिछले वर्ष...

नई दिल्ली: ईपीएफओ से जनवरी में जुड़े 17.89 लाख सदस्य! पिछले वर्ष के मुकाबले 1.87% अधिक!

जनवरी 2025 में ईपीएफओ से करीब 8.23 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.87 प्रतिशत अधिक है।

Google News Follow

Related

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने गुरुवार को ऐलान किया कि इस साल जनवरी में संगठन से 17.89 लाख सदस्यों के जुड़े हैं। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 के मुकाबले मासिक आधार पर 11.48 प्रतिशत अधिक है। ईपीएफओ के आधिकारिक बयान के अनुसार, पेरोल में जनवरी 2024 के मुकाबले 11.67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह दिखाता है कि कर्मचारी फायदों को लेकर पहले के मुकाबले जागरूकता बढ़ी है।

जनवरी 2025 में ईपीएफओ से करीब 8.23 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.87 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों में गौर करने वाली बात यह है कि 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व लगातार बना हुआ है। जनवरी 2025 में इस आयु वर्ग के 4.70 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो समीक्षा अवधि में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 57.07 प्रतिशत है। इस महीने में जोड़े गए 18-25 आयु वर्ग के नए सदस्यों की संख्या पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 3.07 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा, जनवरी 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल वृद्धि लगभग 7.27 लाख है, जो दिसंबर 2024 के पिछले महीने की तुलना में 6.19 प्रतिशत अधिक और जनवरी 2024 की तुलना में 8.15 प्रतिशत की अधिक है। पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण के मुताबिक, महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में से लगभग 2.17 लाख महिलाएं हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2024 की तुलना में 6.01 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है।

बयान में आगे कहा गया कि महीने के दौरान शुद्ध महिला पेरोल वृद्धि लगभग 3.44 लाख रही, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत और जनवरी 2024 की तुलना में 13.58 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त, सरकार ईपीएफओ में क्लेम को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष में (6 मार्च तक) रिकॉर्ड 2.16 करोड़ ऑटो क्लेम का सेटलमेंट किया है। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 89.52 लाख था।

यह भी पढ़ें-

थाईलैंड के सबसे पुराने बौद्ध विश्वविद्यालय में भारत अध्ययन केंद्र का उद्घाटन!

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,149फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
237,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें