34 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामासंसद बवाल का छठां आरोपी गिरफ्तार, साथियों का जलाया मोबाइल

संसद बवाल का छठां आरोपी गिरफ्तार, साथियों का जलाया मोबाइल

ललित झा राजस्थान से दिल्ली आकर कर्तव्य पथ पुलिस थाने में सरेंडर किया

Google News Follow

Related

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला छठा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। आरोपी ललित झा ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी ललित झा राजस्थान से दिल्ली आकर सरेंडर किया। उसने दिल्ली के कर्तव्य पथ पुलिस थाने में सरेंडर किया। फिलहाल ललित झा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि ललित से पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ललित झा से गुरुवार देर रात कई घंटे पूछताछ भी की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि संसद में घुसपैठ के लिए कई माह से आरोपी तैयारी कर रहे थे। इसके लिए आरोपियों ने संसद की रेकी भी की। संसद एंट्री के लिए पास जरुरी था। लेकिन पास की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। आरोपियों ने अपने दोस्तों में पूछताछ की थी कि कौन पास का अरेंज कर सकता है। जिससे आसानी से संसद में आसानी ने एंट्री मिल सके।

बताया जा रहा है कि जब संसद में घुसपैठ हुई ललित झा बाहर ही था। माहौल बिगड़ने पर उसने अपने दोस्तों का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। इसके बाद ललित झा ने अपने साथियों के फोनों जला दिया। ललित झा राजस्थान में ही एक होटल में रह रहा था। दरअसल, दिल्ली में हुई घटना के बाद आरोपियों के साथियों की तलाश तेज हो गई। इसके बाद ललित झा दिल्ली से राजस्थान अपने मित्र महेश के पास पहुंचा। जो इस घटना में साजिशकर्ता है। महेश ने ललित को एक होटल दिलाया जहां वह रहकर सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। जब उसे पता चला कि उसे पुलिस तलाश कर रही है तो वह कल रात दिल्ली आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने महेश और उसके एक और साथी कैलाश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पुलिस की लगातार दबिश से ललित घबरा गया था। न्यूज के जरिये ललित को जानकारी मिल रही थी कि पुलिस किस जगह कहां उसके लिए दबिश कर रही है। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह अब क्या करे.उसने इस संबंध में अपने दोस्तों से भी बात की थी। और पूछा था कि अब क्या करना चाहिए ? इसके बाद उसने राजस्थान से सीधे दिल्ली पहुंचा था और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें

संसद हमले के आरोपी अमोल शिंदे की कानूनी लड़ाई लड़ेंगे असीम सरोदे !

Parliament security breach: मास्टरमाइंड ललित झा अब भी फरार !

नीलम का कांग्रेस कनेक्शन!, BJP ने की आतंकी कसाब से तुलना    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,257फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें