27.8 C
Mumbai
Saturday, May 2, 2026
होमदेश दुनियान्यूयॉर्क: मेयर ज़ोहरान ममदानी के घर के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन; दो...

न्यूयॉर्क: मेयर ज़ोहरान ममदानी के घर के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन; दो लोग हिरासत में

संदिग्ध उपकरण मिलने से हड़कंप

Google News Follow

Related

अमेरिका के शहर न्यू यॉर्क में शनिवार (7 मार्च) को मेयर ज़ोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस को स्थल के पास दो संदिग्ध उपकरण मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

मेयर के आधिकारिक निवास ग्रेसी मेंशन के बाहर प्रदर्शन के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घटनास्थल से धुआं उठता हुआ देखा गया और एक ऐसा उपकरण भी मिला जो कथित तौर पर विस्फोटक बताकर हड़कंप उठाया गया, हालांकि वह फटा नहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रदर्शन अमेरिकी दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति जेक लैंग ने आयोजित किया था। लैंग को 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन पर हुए हमले से जुड़े मामलों में आरोपों का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा माफी दे दी गई थी।

लैंग ने इस प्रदर्शन का प्रचार सोशल मीडिया पर किया था और रैली से पहले कुरान जलाने की धमकी भी दी थी, हालांकि मौके पर ऐसा नहीं हुआ। पिछले वर्ष ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर बने और तब से उन्हें कई बार राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा है।

हालांकि इस बार प्रदर्शन का समय और स्वरूप सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यह सीधे मेयर के आधिकारिक निवास के पास आयोजित किया गया था।

घटना को लेकर न्यूयॉर्क पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया, “शनिवार, 7 मार्च, 2026 को, लगभग 11:40 बजे, अधिकारी ईस्ट एंड एवेन्यू और 88th स्ट्रीट के आस-पास, 19 प्रीसिंक्ट के अंदर एक तय प्रदर्शन के लिए मौके पर थे, जब उन्हें उस जगह पर दो संदिग्ध डिवाइस के बारे में पता चला। अभी तक किसी के घायल होने या प्रॉपर्टी के नुकसान की खबर नहीं है। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, और जांच अभी भी जारी है।”

पुलिस के अनुसार घटना में अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय मेयर ममदानी और उनकी पत्नी घर पर मौजूद थे या नहीं।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और राजनीतिक प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने की संभावनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

बिहार: निशांत ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से की मुलाकात, तैयारी जोरों पर! 

ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे कुछ दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी: मिचेल सेंटनर!

‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग; पहले 24 घंटे में बिके 1.2 लाख से ज्यादा टिकट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें