32 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमलाइफ़स्टाइलरागी अंबली: गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत...

रागी अंबली: गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

Google News Follow

Related

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो न सिर्फ ठंडक दे बल्कि सेहत भी बेहतर रखे। ऐसे में एक देसी और बेहद फायदेमंद ड्रिंक है रागी अंबली, जो आजकल फिर से लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है। यह सिर्फ एक पेय नहीं है बल्कि एक पारंपरिक हेल्दी रेसिपी है जो शरीर को अंदर से मजबूत और ठंडा रखने में मदद करती है।

रागी अंबली मुख्य रूप से रागी से बनाई जाती है। रागी को सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है जो गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं या जिन्हें पाचन की समस्या रहती है।

रागी अंबली बनाने का तरीका भी काफी आसान है। सबसे पहले रागी के आटे को पानी में अच्छे से मिलाकर एक पतला घोल बनाया जाता है। फिर इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है जब तक यह थोड़ा गाढ़ा और चिकना न हो जाए। इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर रात भर पानी में फर्मेंट होने के लिए रख दिया जाता है। अगले दिन इसे मसल कर इसमें छाछ मिलाई जाती है और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और थोड़ा सा नमक डाला जाता है। इस तरह यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक बनकर तैयार हो जाती है।

रागी अंबली को एक तरह का प्राकृतिक प्रोबायोटिक ड्रिंक भी माना जाता है, खासकर जब इसे फर्मेंट किया जाता है। यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे पूरी डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है।

गर्मी के मौसम में जब शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, तब रागी अंबली एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट की तरह काम करती है। यह पेट को हल्का रखती है और डिहाइड्रेशन से भी बचाती है। जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और खाना जल्दी पचाने में सहायक होता है।

इसके अलावा, यह वजन घटाने में भी मदद कर सकती है क्योंकि यह लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

‘रिच डैड, पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियासाकी ने खोली पाकिस्तान की पोल

“या अल्लाह! दही भल्ला!” कहना मज़हब का अपमान नहीं: भारती सिंह, शेखर सुमन को अदालत से बड़ी राहत

शर्मनाक! शराब के नशें में विधानसभा में भाषण करतें दिखें मुख्यमंत्री भगवंत मान ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें