27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियान्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे: हैनरी का जलवा, मेजबान 125 पर ढेर!

न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे: हैनरी का जलवा, मेजबान 125 पर ढेर!

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे को अपना ही फैसला भारी पड़ गया।  

Google News Follow

न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच बुलावायो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन महज 48.5 ओवरों के खेल में कीवी टीम ने मेजबान देश को 125 रन पर ढेर कर दिया।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे को अपना ही फैसला भारी पड़ गया। मेजबान टीम ने खाता खुलने के तुरंत बाद ब्रायन बेनेट (0) का विकेट गंवा दिया।

यहां से ब्रैंडन टेलर ने टीम को संभालने की कोशिश शुरू की। उन्होंने निक वेल्च (11) , सीन विलियम्स (11) और कप्तान क्रेग इर्विन (7) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं।

ब्रैंडन टेलर 107 गेंदों में छह चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा तफादजवा सिगा ने 54 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हैनरी ने 15 ओवरों में 40 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि जैक फौल्कस ने 16 ओवरों में 38 रन देकर चार विकेट चटकाए। शेष एक विकेट मैथ्यू फिशर के नाम रहा।

जिम्बाब्वे के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है। टीम ने इसी मैदान पर सीरीज का पहला टेस्ट नौ विकेट से गंवा दिया था।

उस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 149 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में मैट हैनरी ने छह विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 307 रन बनाते हुए 158 रन की लीड हासिल की थी।

मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 165 रन पर ढेर हो गई, जिसके बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए महज आठ रन का टारगेट मिला। मेहमान टीम ने इसे महज 2.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड ने दो मुकाबलों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। ऐसे में अगर यह मैच ड्रॉ भी रहा, तो सीरीज न्यूजीलैंड के नाम होगी। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच जीतने पर ही जिम्बाब्वे सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म कर सकेगा।

 
यह भी पढ़ें-

भारत पर 50% टैरिफ को लेकर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें