31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर में NIA ने 14 जगहों पर की छापेमारी, जानिए क्या है...

जम्मू-कश्मीर में NIA ने 14 जगहों पर की छापेमारी, जानिए क्या है वजह?

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के 14 जगहों पर छापामारी की। बताया जा रहा है कि एनआईए की यह कार्रवाई लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर हिदायतुल्लाह मालिक की गिरफ्तारी और पांच किलो मिले आईडी के मामले में की जा रही है। हिदायतुल्लाह कश्मीर में हुए आतंकी हमले में लिप्त बताया जा रहा है। बता दें कि हिदायतुल्लाह 2018 में दिल्ली में कई स्थानों की रेकी भी की थी ,जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का ऑफिस भी शामिल है।

गौरतलब है कि दहशतगर्द हिदायतुल्लाह मलिक को गंग्याल में इसी साल 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू को दहलाने की साजिश के खुलासे के बाद इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई थी। प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा ने जम्मू में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। हिदायतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, तीन मैगजीन व 28 गोलियां बरामद की गईं।
हिदायतुल्लाह ने 2018 व 2019 में जम्मू व दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और ठिकानों की रेकी आतंकी हमले के लिए की थी। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय की भी रेकी की थी। कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों और हमलों के पीछे हिदायतुल्लाह का हाथ रहा है। 2020 में शोपियां की जेके बैंक शाखा से दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की लूट में वह शामिल रहा था। हिदायतुल्लाह कश्मीर के साथ जम्मू में आतंकी गतिविधियों को चला रहा था। इधर,जम्मू -कश्मीर लगातार ड्रोन देखे जा रहे हैं। फ़िलहाल जम्मू में हाई अलर्ट है।  बताया जा रहा है कि यहां के प्राचीन मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,371फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें