28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनिया... तो युवा अग्निपथ योजना का नहीं करेंगे विरोध

… तो युवा अग्निपथ योजना का नहीं करेंगे विरोध

सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन दो दिन में  

Google News Follow

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच सरकार ने कहा कि अगले दो दिनों में इसके नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने बताया कि देश को दिसंबर तक पहला अग्निवीर मिल जाएगा। इतना ही नहीं अगले साल के मध्य में सभी तीनों सेनाओं में ऑपरेशनल  और नॉन ऑपरेशनल तैनाती की जाएगी। बता दें कि अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है। यूपी बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में युवा जमकर बवाल और उपद्रव  कर रहे हैं। लगभग 200 प्रभावित हुई है ,जबकि 35 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

सेना प्रमुख पांडे ने बताया कि योजना के तहत जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। अगले दो दिन इसके बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भर्ती, और समय सारिणी के बारे में जल्द जानकारी दी जायेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का प्रशिक्षण साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

युवाओं और छात्रों द्वारा किये जा रहे विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं है। जब उसके बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी तो विरोध करना बंद कर देंगे। विरोध प्रदर्शन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से अपील की वे इस योजना का विरोध बंद करें। यह योजना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बाद युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है।

ये भी पढ़ें

​केंद्र सरकार ने “अग्निपथ योजना” के लिए आयु सीमा बढ़ा​यी

अग्निपथ योजना: 18 जून को बिहार बंद, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेट    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें