27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाकुख्यात गैंगस्टर फहीम मचमच की यूँ हुई मौत,जानें कैसे-कब और कहाँ?

कुख्यात गैंगस्टर फहीम मचमच की यूँ हुई मौत,जानें कैसे-कब और कहाँ?

Google News Follow

मुंबई। कुख्यात माफिया डॉन दाउद इब्राहिम के खासमखास सिपहसालार फहीम मचमच की पाकिस्तान में कोविड से मौत हो जाने की खबर सामने आई है। बताते हैं कि फहीम बीते कुछ साल से कथित तौर पर कराची में दाउद और छोटा शकील के साथ रह रहा था। हालांकि, छोटा शकील का दावा है कि फहीम मचमच की मौत दक्षिण अफ्रीका में दिल का दौरा पड़ने से हुई।

लंबे समय से पुलिस के राडार पर

फहीम मचमच के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में मर्डर व हफ्तावसूली के कई मामले दर्ज हैं। दाउद और छोटा शकील का बेहद वफादार सिपहसालार माना जाने वाला फहीम लंबे समय से पुलिस व खुफिया एजेंसियों के राडार पर था। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, फहीम की मौत की खबर हम तक पहुंच तो चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

बना था आतंक का पर्याय

एक दौर में यह खबर तेजी से फैली थी कि छोटा शकील के इशारे पर काम करते हुए मुंबई में तमाम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे आतंक का पर्याय बने फहीम मचमच ने दाउद से नाराजगी के बाद मुंबई में अपना गैंग बना लिया था। विदेश में रह रहते हुए भी मुंबई में फहीम का आपराशिक नेटवर्क इतना फिट था कि बीते कुछ साल के भीतर उसने मुंबई के कारोबारियों-बिल्डरों को धमका कर उनसे खासा फिरौती वसूली थी।

घाटकोपर के बिल्डर का प्रकरण

घाटकोपर में फहीम मचमच के एक बिल्डर को 50 लाख रुपए की फिरौती के लिए कथित तौर पर धमकाए जाने का प्रकरण जमकर सुर्खियों में रहा था। मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 2019 में फहीम मचमच के 4 गुर्गों को धर दबोचा था, जिनमें कुख्यात फजल-उर-रहमान खान का भी समावेश था। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें