28.8 C
Mumbai
Wednesday, July 15, 2026
होमदेश दुनियाराम मंदिर में बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या, दान में भी...

राम मंदिर में बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या, दान में भी कमी नहीं: दिनेंद्र दास!

दिनेंद्र दास ने कहा कि रामलला की पूजा-पद्धति पूरी श्रद्धा और नियमितता के साथ जारी है। उन्होंने दावा किया कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है|  

Google News Follow

Related

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और दान में कमी आने के दावों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने रविवार को कहा कि रामलला की पूजा-अर्चना पूरी परंपरा और विधि-विधान के अनुसार हो रही है तथा मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है।

दिनेंद्र दास ने कहा कि रामलला की पूजा-पद्धति पूरी श्रद्धा और नियमितता के साथ जारी है। उन्होंने दावा किया कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है और रामलला के दर्शन करने वालों की संख्या में किसी तरह की गिरावट नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में दान की व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है और श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वह हाल ही में रामकोट परिक्रमा में शामिल हुए थे, जहां उनके साथ लगभग 250 से 300 श्रद्धालु मौजूद थे। उनके अनुसार इससे स्पष्ट है कि श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है।

कुछ लोगों द्वारा मंदिर को लेकर की जा रही आलोचना पर उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित नहीं होती। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान राम स्वयं सबको सही मार्ग दिखाएंगे और समय के साथ सभी स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

मंदिर के व्यवस्थापक रहे गोपाल राव के मंदिर में प्रवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर दिनेंद्र दास ने कहा कि उन्हें अयोध्या की परंपराओं और वैष्णव संप्रदाय की मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन परंपराओं को नहीं जानता या उनका पालन नहीं करता तो उसे स्वयं इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन कोई निर्णय लेता है तो ट्रस्ट उसी का पालन करेगा और व्यक्तिगत स्तर पर किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

दिनेंद्र दास का कहना है कि भगवान के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप उचित नहीं होता। उन्होंने कहा कि जो भी गलत करेगा, उसका निर्णय भगवान स्वयं करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप लंबे समय तक नहीं चल सकता और समय के साथ सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाती हैं। उनके अनुसार भगवान राम सबको उचित मार्ग दिखाते हैं और जो गलतियां होती हैं, उनका समाधान भी समय के साथ हो जाता है।

मंदिर में प्रवेश और पास व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर दिनेंद्र दास ने कहा कि उन्हें पास व्यवस्था की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन दर्शन की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं और बिना किसी समस्या के रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन अब रामलला की पूजा पूरी विधि-विधान और परंपरा के अनुसार हो रही है। उनका विश्वास है कि जब पूजा-पाठ सही ढंग से होगा तो भविष्य में किसी प्रकार की गलती नहीं होगी और सभी विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

‘क्रिएटिव फ्रीडम’ के नाम पर इतिहास नहीं बदल सकता: बिट्टू! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,074फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें