29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाइस्लामिक देशों को आइना: नूपुर शर्मा विवाद भारत का आंतरिक मसला   

इस्लामिक देशों को आइना: नूपुर शर्मा विवाद भारत का आंतरिक मसला   

बांग्लादेश ने कहा यह बाहरी मसला,देश का आंतरिक मामला नहीं

Google News Follow

एक तरह से बांग्लादेश ने नूपुर शर्मा का विरोध करने वाले देशों को आइना दिखाया है। बांग्लादेश ने नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान को भारत का आंतरिक मामला बताया है। बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री महमूद हसन ने कहा कि बांग्लादेश के लिए यह कोई बड़ा मसला नहीं है। उन्होंने इसे भारत का आंतरिक मामला बताते हुए अन्य उन आलोचनाओं को पर टिप्पणी की जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश इस मामले पर समझौता कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने इस मसले जो कार्रवाई की वह स्वागत योग्य है। मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई कोई भी टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में कार्रवाई की है। साथ ही कहा कि बांग्लादेश का यह आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि भारत का यह आंतरिक मामला है। जब भी कुछ ऐसा होता है तो इस्लामिक देश विरोध प्रदर्शन करते हैं।
 उन्होंने कहा कि यह मसला बांग्लादेश के अहम नहीं है जैसा कि अरब देशों, मलेशिया या पाकिस्तान में होता है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी  पर बांग्लादेश की सरकार कोई समझौता नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मै खुद इस विवादित टिप्पणी की आलोचना करता हूं।
महमूद हसन ने भारत सरकार द्वारा नूपुर शर्मा पर की गई कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अपने स्तर पर इस मसले को सुलझा रहा है। जो स्वागत योग्य  है। बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद कई मुस्लिम देशों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। जिस पर भारत ने कड़ी फटकार भी लगाई थी और कहा था कि यह भारत सरकार का बयान नहीं है। वैसे भी विवादित  बयान  देने वालों पर कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें 

 

​नेशनल हेराल्ड : सोनिया और राहुल गांधी फंसे, जेल भी जाना पड़ सकता है? 

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें