28.3 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
होमदेश दुनियाहरियाली तीज पर हरे रंग में सजे बांके बिहारी, राधा संग झूले!

हरियाली तीज पर हरे रंग में सजे बांके बिहारी, राधा संग झूले!

उन्होंने ठाकुर जी की दिनचर्या का ब्यौरा देते हुए कहा, "ठाकुर जी अपने बाल रूप से सभी को दर्शन दे रहे हैं। उनके साथ प्रिय राधा रानी शामिल हैं। ठाकुर जी को आज घेवर और छप्पन भोग लगाया जा रहा है।

Google News Follow

Related

हरियाली तीज के अवसर पर वृंदावन में मंगला दर्शन के लिए हजारों भक्त बांके बिहारी मंदिर में उमड़े, बांके बिहारी को हरे रंग के परिधान से सजाया गया और सोने-चांदी के झूले पर झूला झुलाया गया।

मंदिर परिसर में मौजूद एक भक्त ने आईएएनएस के साथ बातचीत की और मंदिर के बारे में कुछ बातें बताई। एक भक्त ने कहा, “आज हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुर जी झूला झूल रहे हैं। भक्तगण दर्शन करने के लिए आए हैं और हमारे ठाकुर जी ने हरे रंग के वस्त्र धारण किए हैं।

स्वर्ण और चांदी के झूले में विराजमान ठाकुर जी के इर्द-गिर्द चार सखियां हैं। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन करके आनंदित हो रहे हैं।” उन्होंने ठाकुर जी की दिनचर्या का ब्यौरा देते हुए कहा, “ठाकुर जी अपने बाल रूप से सभी को दर्शन दे रहे हैं। उनके साथ प्रिय राधा रानी शामिल हैं। ठाकुर जी को आज घेवर और छप्पन भोग लगाया जा रहा है।
इस झूले की विशेषता ये है कि इसमें राधा रानी और ठाकुर जी साथ में बैठकर झूल रहे हैं और जब हमारी राधा रानी थक जाती हैं और उनका शृंगार बिगड़ जाता है, तो पीछे सेज है, जहां ठाकुर जी और राधा रानी को ले जाया जाता है। यहां पर राधा रानी के केश ठाकुर जी संवारते हैं, अगर राधा रानी थक जाती हैं, तो ठाकुर जी उनके पैर दबाते हैं।”

मंदिर में आई एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “यहां पर बहुत अच्छा लग रहा है, हरियाली तीज पर देश-विदेश से श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन के लिए आए हैं। अपने नारायण को झूले में झूलते देखने से मन प्रसन्न हो जा रहा है। ये सावन का मौसम है बिहारी जी झूला झूल रहे हैं।”

एक अन्य भक्त ने कहा, “यहां पर ठाकुर जी को झूले पर झूलते देखना बहुत आनंदमय है। ठाकुर जी और राधा रानी की हम पर विशेष कृपा है।” एक भक्त ने कहा, “यहां पर हम सभी ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए आए हैं और बहुत ही आनंदमयी तरीके से दर्शन हो भी गए हैं। आज यहां पर ठाकुर जी के साथ हम सभी सभी हरे रंग में रंगे हैं।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,700फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें