31 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियाjammu-Kashmir: जम्मू में हिंदू के घर पर आतंकी फायरिंग; 4 की मौत...

jammu-Kashmir: जम्मू में हिंदू के घर पर आतंकी फायरिंग; 4 की मौत और 9 घायल

फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों का इलाज राजौरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Google News Follow

Related

नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है| राजौरी से 10 किलोमीटर दूर अपर डांगरी में आतंकियों ने हिंदू समुदाय के एक घर पर फायरिंग कर दी| इस फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों का इलाज राजौरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती कराने से पहले तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सतीश कुमार, दीपक कुमार और प्रीतम लाल शामिल हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। साथ ही घायलों के नाम शिशुपाल, पवन कुमार, रोहित पंडित, सरोज बाला, रिधम शर्मा और पवन कुमार हैं. गंभीर रूप से घायलों को जम्मू रेफर किया गया है।

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा, “दो आतंकवादियों ने ऊपरी डांगरी इलाके में कुछ घरों को निशाना बनाया। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने ऊपरी डांगरी इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है| हम जल्द ही आतंकवादियों को पकड़ लेंगे और कार्रवाई करेंगे।”
यह भी पढ़ें-

नोटबंदी​ पर सुप्रीम कोर्ट का एक बड़ा फैसला​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें