30.3 C
Mumbai
Friday, June 5, 2026
होमदेश दुनियाऑनलाइन एलपीजी बुकिंग 99% पहुंची, 1.43 करोड़ सिलेंडर डिलीवर!

ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग 99% पहुंची, 1.43 करोड़ सिलेंडर डिलीवर!

सरकार ने आगे कहा कि देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की सूचना नहीं मिली है, जो दिखाता है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

Google News Follow

Related

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि बीते तीन दिनों में 1.43 करोड़ घेरलू एलपीजी सिलेंडर्स की आपूर्ति की गई है और इस दौरान 1.5 करोड़ बुकिंग देखने को मिली है। साथ ही, कहा कि पश्चिम एशिया में चुनौतिपूर्ण हालातों के बावजूद, सरकार सभी क्षेत्रों के लिए निर्बाध आपूर्ति और स्थिरता सुनिश्चित कर रही है।

सरकार ने आगे कहा कि देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की सूचना नहीं मिली है, जो दिखाता है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

सरकार ने डिजिटल और सुरक्षित वितरण तंत्रों में तेज वृद्धि का भी जिक्र किया है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों में उद्योग स्तर पर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग लगभग 99 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

वितरक स्तर पर हेराफेरी को रोकने के उद्देश्य से डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) आधारित वितरण को भी लगभग 96 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।

डिलीवरी की पुष्टि और प्रमाणीकरण के लिए डीएसी कोड उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।

सरकार ने कुल कमर्शियल आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय लिया है, जिसमें सुधार-आधारित 10 प्रतिशत घटक भी शामिल है।

सरकार ने बताया कि तीन दिवसीय अवधि के दौरान, लगभग 1.57 लाख 5-किलो एफटीएल सिलेंडर बेचे गए, साथ ही लगभग 520 शिविरों के माध्यम से लगभग 9,200 सिलेंडर वितरित किए गए।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिनों में सार्वजनिक क्षेत्र के तेल विपणन कंपनियों द्वारा कुल 19,372 मीट्रिक टन कमर्शियल एलपीजी और लगभग 649 मीट्रिक टन ऑटो एलपीजी बेची गई।

सरकार ने कहा कि ये उपाय भू-राजनीतिक अनिश्चितता के इस दौर में ईंधन सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को बनाए रखने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए समन्वित रणनीति का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें-

दिन में छाया अंधेरा, काले बादलों और तेज आंधी-तूफान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें