30.6 C
Mumbai
Thursday, June 4, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी गुजरात-दमन दौरे पर, 21700 करोड़ परियोजनाओं की सौगात! 

पीएम मोदी गुजरात-दमन दौरे पर, 21700 करोड़ परियोजनाओं की सौगात! 

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे गुजरात के सूरत जिले स्थित हजीरा पहुंचेंगे, जहां वह चल रही औद्योगिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सूरत और दमन में 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे गुजरात के सूरत जिले स्थित हजीरा पहुंचेंगे, जहां वह चल रही औद्योगिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सूरत में प्रधानमंत्री सड़क, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 और पैकेज-7 का लोकार्पण शामिल है, जिससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच तेज रफ्तार परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक संपर्क को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के महत्वपूर्ण हिस्सों को चार लेन में विकसित करने की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इससे आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच आसान बनेगी।

प्रधानमंत्री सूरत में 220 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, केंद्रीय प्रयोगशाला और 24 घंटे आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं से सुसज्जित होगा। इसके अलावा गुजरात में इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के तहत बिजली निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार परियोजना का भी उद्घाटन किया जाएगा।

वह गुजरात सरकार की कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें वलसाड में बिजली वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण, दहेज पेट्रोलियम, केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) तथा सारीगाम जीआईडीसी में अपशिष्ट निपटान एवं उपचार अवसंरचना और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क में आवश्यक उपयोगिता सुविधाओं का विकास शामिल है।

इसके बाद प्रधानमंत्री दमन पहुंचेंगे, जहां शाम करीब 6:15 बजे वह नामो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और नामो अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके पश्चात शाम करीब 7:15 बजे वह दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

दमन में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाएगा, उनकी कुल लागत करीब 1,340 करोड़ रुपये है। इनमें नामो एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन और नामो अस्पताल प्रमुख हैं। नया टर्मिनल क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करेगा, जबकि नामो अस्पताल प्रतिदिन लगभग 1,500 बाह्य रोगियों (ओपीडी) को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा।

प्रधानमंत्री लगभग 1,630 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) परिसर जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। इनसे पर्यटन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए लगभग 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इनमें कल्पेनी और कदमत द्वीपों के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है। इन बहुउद्देश्यीय जेटियों के निर्माण से बड़े यात्री और क्रूज जहाजों की सालभर आवाजाही संभव होगी।

इन परियोजनाओं से यात्रियों और माल ढुलाई की सुविधाएं बेहतर होंगी, साथ ही मत्स्य उद्योग, ईंधन वितरण, बर्फ आपूर्ति और नौका मरम्मत जैसी सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे द्वीपों की समुद्री कनेक्टिविटी मजबूत होगी, स्थानीय मछुआरों की आजीविका को समर्थन मिलेगा और पर्यटन व सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

 
यह भी पढ़ें-

मणिपुर में नशाविरोधी अभियान दौरान हवलदार शहीद, 6 उग्रवादी गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें