33 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन 'व्हाइट बॉल': टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतेगी!

ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’: टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतेगी!

खेल प्रेमियों का कहना है कि भारत फिर से पाकिस्तान को खेल के मैदान में धूल चटाएगा। एशिया कप के खिताबी मैच में पाकिस्तानी टीम को मुंह की खानी पड़ेगी।

Google News Follow

Related

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है। पूरे देश को उम्मीद है कि टीम इंडिया ही इस ट्रॉफी को अपने नाम करेगी। क्रिकेट फैंस फाइनल में भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि भारत फिर से पाकिस्तान को खेल के मैदान में धूल चटाएगा। एशिया कप के खिताबी मैच में पाकिस्तानी टीम को मुंह की खानी पड़ेगी।

राजकोट में क्रिकेट कोच प्रतीक मेहता ने आईएएनएस से कहा, “हमने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच जीते हैं, लेकिन यह फाइनल मैच है। किसी भी टूर्नामेंट का फाइनल इतना आसान नहीं होता। ऐसे में दोनों ही टीमों पर इस मैच का दबाव रहेगा। पूरे टूर्नामेंट में हमारी फील्डिंग खराब रही है। अगर फाइनल में फील्डिंग अच्छी रही, तो यकीनन हम खिताब जीतेंगे। अभिषेक शर्मा के अलावा, अन्य बल्लेबाजों को भी शानदार प्रदर्शन करना होगा।”

जम्मू के ऋषभ गुप्ता ने कहा, “इस मुकाबले को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। हमने इस संस्करण में दो बार पाकिस्तान को मात दी है। ऐसे में भारत के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं होगा। हम चाहते हैं कि फाइनल मैच में भी टीम इंडिया शानदार जीत दर्ज करे। एशिया कप भारत में ही आएगा।”

भुवनेश्वर से क्रिकेट कोच खिरोद बेहरा ने कहा, “निश्चित रूप से टीम इंडिया पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो मैचों में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की है। इस मैच में अभिषेक शर्मा पर निगाहें होंगी। उनके साथ सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल से भी उम्मीदें होंगी। साहिबजादा फरहान और फखर जमां टीम इंडिया के लिए चुनौती बन सकते हैं।”

वडोदरा के युवा क्रिकेटर वैभव आप्टे ने कहा, “भारत की ओपनिंग जोड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही है। सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी शानदार कप्तानी के दम पर भारत को खिताबी मुकाबले तक पहुंचाया है। अभिषेक शर्मा जिस तरह की फॉर्म में हैं। उसे देखते हुए लगता है कि भारत इस मैच में भी 200 से ज्यादा रन बनाएगा। हमें पूरी उम्मीद है कि भारत ही इस मैच को जीतेगा।”

चूरू के एक फैन ने कहा, “चाहे युद्ध का मैदान हो, या फिर खेल का मैदान, आजादी के बाद से पाकिस्तान ने कुछ खास नहीं किया है। इसी संस्करण में पाकिस्तान को भारत के हाथों दो बार शिकस्त मिल चुकी है। पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल में भी पाकिस्तान को बुरी तरह हराएगी। अभिषेक शर्मा आज शतक जड़ेंगे।”

यह भी पढ़ें-

मोहम्मद साहब के नाम पर विवाद फैलाना गलत : शाहनवाज हुसैन​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें