27 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड पलामू में शादी का भोज बना जहर, 100 से ज्यादा ग्रामीण...

झारखंड पलामू में शादी का भोज बना जहर, 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार!

इस घटना को लेकर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने गांव के स्कूल में ही अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया है।

Google News Follow

Related

झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव में शादी का भोज खाने के बाद भीषण फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। एक समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए 100 से अधिक लोग बीमार हो गए।

गुरुवार को हुई इस घटना को लेकर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने गांव के स्कूल में ही अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया है। करीब 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच और लेस्लीगंज सीएचसी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोहिता गांव निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके पुत्र लवकुश शर्मा की शादी का कार्यक्रम था। बुधवार शाम को बारात प्रस्थान से पहले ग्रामीणों और मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। भोजन के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो कई घरों से बीमारों की सूचना आने लगी।

ग्रामीण सुदेश्वर सिंह ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग खेतों की ओर गए, तो उन्हें अचानक कमजोरी और चक्कर महसूस होने लगा। देखते ही देखते प्रभावितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरपार टोला को ही अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया। बेड की कमी के कारण कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में जमीन पर चटाई बिछाकर ही ड्रिप चढ़ाई गई।

पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजने और अन्य का इलाज गांव में ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर चार एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन खाने के सैंपल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमण किस वजह से फैला। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में ही कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।​ 

यह भी पढ़ें-

विदेशी पिचों पर भारत की मजबूत ढाल बने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें