29.2 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव: अफगान फोर्सेज ने गेट पर किया कब्जा!

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव: अफगान फोर्सेज ने गेट पर किया कब्जा!

स्पिन बोल्डक में पाक एयरस्ट्राइक के बाद कइयों की मौत

Google News Follow

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर बुधवार को फिर नया संघर्ष देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक में तालिबान के खिलाफ हवाई हमला किया, जिसमें चमन बॉर्डर क्रॉसिंग के पास तीन चेकपॉइंट्स को निशाना बनाया गया। इस हमले में कई लोगों के घायल होने और मारे जाने की भी खबरें हैं। ऑनलाइन वीडियो में देखा गया कि जिस स्थान पर बम गिराए गए वहां भारी धुआँ उठ रहा था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एयरस्ट्राइक ड्रोन के माध्यम से की गई थी।

हमले के बाद अफगान फोर्सेज ने स्पिन बोल्डक गेट पर कब्जा कर लिया, अफगान मीडिया के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों को भारी नुकसान हुआ है और इलाके में ताज़ा फोर्सेज को भेजा गया।

यह घटना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की ताजा कड़ी है। 9 अक्टूबर की रात पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ एयरस्ट्राइक की थी। इसके जवाब में अफगान फोर्सेज ने पाक सीमा के कई मिलिट्री पोस्ट पर हमला किया। अफगान तालिबान प्रशासन का दावा है कि इस कार्रवाई में लगभग 60 पाक सैनिक मारे गए।

इससे पहले, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया था कि वहां TTP के सदस्य शरण लिए हुए हैं, जिन्होंने खासकर खैबर पख्तूनख्वा में पाक सुरक्षा बलों पर हमला किया था। पिछले कुछ वर्षों में, पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा में।  TTP ने नवंबर 2022 में सरकार के साथ अपना युद्धविराम रद्द कर दिया था।

याद रहे, 8 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में TTP के साथ हुई झड़प में कम से कम 11 पाक सैनिक मारे गए, जिनमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर शामिल थे। इस झड़प में कुल 19 TTP सदस्य भी मारे गए। इस घटना के बाद पाकिस्तान-आफगानिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है और दोनों देशों के बीच की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:

गाजा में लौटी हमास की दरिन्दगी; इजरायल के लिए मुखबिरी के शक में 8 लोगों की बीच सड़क गोली मारकर हत्या!

‘महाभारत’ के कर्ण; पंकज धीर का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस!

वसई-विरार अवैध निर्माण घोटाला: पूर्व आयुक्त अनिल पवार पर ₹169 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें