28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान: वज़ीर-ए-दिफ़ा ने फर्जी पिज़्ज़ा हट का किया उद्घाटन ; असली कंपनी...

पाकिस्तान: वज़ीर-ए-दिफ़ा ने फर्जी पिज़्ज़ा हट का किया उद्घाटन ; असली कंपनी ने नोटिस भेजा

जैसे ही खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, मज़ाक का विषय बन गई

Google News Follow

पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में जिस ‘पिज़्ज़ा हट’ आउटलेट का बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया था, लेकीन तुरंत ही खबर में बात आई की यह आउटलेट फर्जी है। इस फर्जीवाड़े की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और उसके वज़ीर-ए-दिफ़ा का खूब मज़ाक उड़ाया जा रहा है। फोटो और वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों में, पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान ने एक बयान जारी कर आउटलेट से खुद को अलग कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में, ख्वाजा आसिफ सियालकोट कैंटोनमेंट में पिज़्ज़ा हट-ब्रांडेड आउटलेट का उद्घाटन करते हुए देखे गए। फूलों की सजावट, रिबन काटना और बड़ा सा जश्न, यह सब एक ऑफिशियल सेरेमनी जैसा लग रहा था। लेकिन जल्द ही पता चल गया कि यह फर्जी था।

वीडियो वायरल होने के बाद, पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान ने एक पब्लिक बयान जारी कर साफ किया कि आउटलेट पूरी तरह से अनऑथराइज्ड और फर्जी है। कंपनी ने कहा कि सियालकोट कैंटोनमेंट में मौजूद आउटलेट का किसी भी तरह से पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान या यम! ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। पिज़्ज़ा हट ने यह भी साफ़ किया कि रेस्टोरेंट ने उसकी रेसिपी, क्वालिटी, फ़ूड सेफ़्टी या ऑपरेशनल स्टैंडर्ड को फ़ॉलो नहीं किया। कंपनी ने कहा कि उसने ट्रेडमार्क के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। बता दें की पुरे पाकिस्तान में पिज्जा हट के मात्र 16 आउटलेट्स है, जिनमें से 14 लाहौर और 2 इस्लामाबाद में है।

 

जैसे ही यह घटना सामने आई, यूज़र्स ने देश का मज़ाक उड़ाया है, जिसमें रक्षा मंत्री भी शामिल हैं। जबकि कुछ ने मीम्स बनाकर शेयर किए हैं। हालांकि, इस पूरी घटना के बाद कई लोगों ने एक गंभीर सवाल उठाया है। किसी भी पब्लिक इवेंट से पहले बेसिक चेक क्यों नहीं किया गया। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि रिबन काटने की तस्वीरें अब चेकिंग की अहमियत का एक जीता-जागता उदाहरण बन गई हैं। इसके अलावा, रक्षा मंत्री के शामिल होने पर ऐसा कुछ सामने आने के बाद कई लोगों ने इसकी आलोचना की है।

यह भी पढ़ें:

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड की संपत्ति होगी कुर्क, वारंट जारी

जानिए भारत-EU व्यापार समझौता क्यों कहलाएगा ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’

साइबर धोखाधड़ी से अब तक बचाए गए 8031.56 करोड़ रुपये, जानिए कैसे केंद्र की रजिस्ट्री कर रही काम

पाकिस्तान: वज़ीर-ए-दिफ़ा ने फर्जी पिज़्ज़ा हट का किया उद्घाटन ; असली कंपनी ने नोटिस भेजा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें