30 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियाPakistan: TLP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, कई की मौत, एक पुलिसकर्मी...

Pakistan: TLP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, कई की मौत, एक पुलिसकर्मी ढेर !

लाहौर से आगजनी के वीडियो वायरल

Google News Follow

गाज़ा संघर्ष को लेकर पाकिस्तान में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। सोमवार (13 अक्तूबर)को लाहौर में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों में कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी भी मारा गया। यह झड़पें उस समय हुईं जब पार्टी प्रमुख साद हुसैन रिज़वी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस ने रविवार (12 अक्तूबर) देर रात मुरिदके में TLP कार्यकर्ताओं पर बड़ा अभियान चलाया, जिससे हालात अचानक हिंसक हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पत्थरबाज़ी और आगजनी की। शहर के कई इलाकों में धुएं के काले गुबार उठते देखे गए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और रेंजर्स को प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे लाहौर शहर में जनजीवन ठप पड़ गया है।

सोशल मीडिया पर फैली जानकारी के मुताबिक, हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे गए और हज़ारों घायल हुए हैं। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई घायल हुए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मौत की पुष्टि नहीं की, जबकि TLP का दावा है कि उसके कई समर्थक मारे गए और घायल हुए हैं।

खबरों के अनुसार, पुलिस की गोलीबारी में TLP प्रमुख साद हुसैन रिज़वी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पार्टी ने दावा किया कि जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, उस दौरान रिज़वी को कई गोलियां लगीं और उनकी हालत नाजुक है।

इससे पहले TLP ने सोशल मीडिया पर साद रिज़वी का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह सुरक्षा बलों से अपील कर रहे थे कि गोलीबारी बंद करें और संवाद के लिए तैयार हैं। वीडियो में उनके पीछे से गोलियों की आवाज़ें साफ़ सुनाई दे रही थीं।

गाज़ा के समर्थन में शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब पाकिस्तान के लिए गंभीर आंतरिक संकट बन चुका है। देश के कई शहरों में तनावपूर्ण माहौल है और इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। इस्लामाबाद की ओर कूच कर रहे TLP समर्थक अब भी सड़कों पर डटे हुए हैं, जबकि पुलिस को राजधानी और आसपास के इलाकों में उच्च सतर्कता पर रखा गया है।

यह भीं पढ़ें:

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारा तय, ओपी राजभर का बड़ा बयान!

बिहार चुनाव 2025: 101 नहीं, इन सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, सीएम बदले!

लालू यादव के भ्रष्टाचार मामले का बिहार चुनाव पर क्या होगा असर ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें