29 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाएलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें फिर शुरू; बांदीपोरा में एनकाउंटर, एक...

एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें फिर शुरू; बांदीपोरा में एनकाउंटर, एक जवान शहीद

सिंधु जल संधि को फिलहाल निलंबित किया गया है, पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है, और वीजा रद्दीकरण की प्रक्रिया जारी है।

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी मंशा उजागर कर दी है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से देर रात गोलीबारी की गई, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। वहीं, शुक्रवार सुबह कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर भी आई है।

भारतीय सेना ने बताया कि गुरुवार की रात पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारत की आठ चौकियों को निशाना बनाया। गोलीबारी रातभर चलती रही, हालांकि इस घटना में किसी नागरिक या सैनिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमांत इलाकों में पाकिस्तान की गोलीबारी का करारा जवाब दिया।

इसी बीच, बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुरू हुए तलाशी अभियान में मुठभेड़ शुरू हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान भारतीय सेना के विशेष बल का एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई जब देश पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले से अभी उबर भी नहीं पाया है, जिसमें 28 निर्दोषों ने जाने गंवाई है।

इस सुरक्षा संकट के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर और उधमपुर की यात्रा पर निकलने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक वे पहलगाम की बैसरन घाटी का भी दौरा करेंगे, जहां हालिया आतंकी हमला हुआ था। दौरे के दौरान वह घाटी में तैनात वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और सीमा की स्थिति का जायजा लेंगे।

भारत सरकार पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठा चुकी है। सिंधु जल संधि को फिलहाल निलंबित किया गया है, पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है, और वीजा रद्दीकरण की प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को प्रश्रय देने वालों को “मिट्टी में मिला देंगे।”

यह घटनाक्रम भारत-पाक संबंधों में बढ़ते तनाव और घाटी में बढ़ती अस्थिरता की ओर इशारा करता है। देश में आक्रोश चरम पर है और अब सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तान को और कितनी छूट दी जानी चाहिए? जब तक सीमा पार से आतंक की फैक्ट्री बंद नहीं होती, तब तक स्थायी शांति की कल्पना महज़ एक भ्रम रह जाएगी।

यह भी पढ़ें:

पॉप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में हाजरी लगाएंगी महामहिम राष्ट्रपति !

हाथरस पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश पकड़े

पहलगाम हमले के पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा- यह ‘धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें