29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनिया“अगर भारत ने हमला किया, तो मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा”

“अगर भारत ने हमला किया, तो मैं इंग्लैंड भाग जाऊंगा”

पाकिस्तानी सांसद शेर अफजल खान मारवत का विवादित बयान

Google News Follow

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने इस हमले का बदला लेने की प्रतिज्ञा की है और पाकिस्तान के खिलाफ कई राजनयिक कदम भी उठाए हैं। ऐसे माहौल में पाकिस्तान की सियासत में डर का माहौल साफ दिख रहा है — इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य शेर अफजल खान मारवत का बयान है, जिसमें उन्होंने युद्ध की स्थिति में देश छोड़ने की बात कही है।

एक पत्रकार ने मारवत से सवाल पूछा था कि अगर भारत के साथ युद्ध होता है तो क्या वे बंदूक लेकर सीमा पर जाएंगे? इस पर मारवत ने जवाब दिया — “अगर भारत से युद्ध हुआ तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे पाकिस्तान के नेताओं की कायरता और सेना पर अविश्वास का प्रतीक मान रहे हैं।

जब एक अन्य पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तनाव कम करने के लिए पीछे हटना चाहिए, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा — “क्या मोदी मेरे मामा का बेटा हैं जो मेरी बात मानेंगा?” इस बयान ने भी लोगों का ध्यान खींचा है और सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

शेर अफजल खान मारवत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सदस्य रहे हैं, जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है। हालांकि, इमरान खान की नीतियों और नेतृत्व पर बार-बार सवाल उठाने के कारण उन्हें पार्टी के शीर्ष पदों से हटा दिया गया था।

भारत की सख्त नीति और सर्जिकल स्ट्राइक्स के इतिहास को देखते हुए पाकिस्तान के भीतर ऐसी प्रतिक्रियाएं यह दिखाती हैं कि वहां का राजनीतिक नेतृत्व भारत की जवाबी कार्रवाई से कितना घबराया हुआ है। ऐसे बयानों से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ना तय है।

यह भी पढ़ें:

हाउस अरेस्ट शो मामला: उल्लू ऐप ने मांगी बजरंग दल से माफी!

पंजाब पुलिस ने दो जासूस पकड़े, पाकिस्तान भेज रहे थे खुफिया जानकारी!

ब्रिटेन में ईरानी संदिग्धों के खिलाफ आतंकवाद रोधी कार्रवाई, आठ गिरफ्तार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें