27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाचार घंटे में खुल गया पाकिस्तान का झूठ, भारत ने सिंधु जल...

चार घंटे में खुल गया पाकिस्तान का झूठ, भारत ने सिंधु जल संधि निलंबन का दिया दस्तावेजी जवाब!

पाकिस्तान एक ओर भारत के फैसले को “गंभीर और युद्ध सरीखा” बता रहा है, तो दूसरी ओर झूठ बोलकर अपनी असफल कूटनीति को ढंकने की कोशिश कर रहा है।

Google News Follow

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का रुख जितना स्पष्ट और निर्णायक रहा, पाकिस्तान की ओर से उतना ही भ्रम और झूठ का तानाबाना बुना गया। ताज़ा मामला सिंधु जल समझौते के निलंबन से जुड़ा है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने के लिए दावा किया कि भारत ने डिप्लोमैटिक नोट में इस निलंबन का कोई ज़िक्र नहीं किया। लेकिन भारत ने महज़ चार घंटे में सबूतों के साथ इस झूठ की चीर-फाड़ कर दी।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने इस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि “भारत ने जो डिमार्श सौंपा, उसमें सिंधु जल संधि निलंबन का कोई उल्लेख नहीं था।” उन्होंने इस मुद्दे को “वॉर-लाइक” हालात बताकर अंतरराष्ट्रीय सहानुभूति बटोरने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही भारत की तरफ़ से जारी आधिकारिक अधिसूचना ने पाकिस्तान के इस झूठ को ध्वस्त कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत ने पाकिस्तान को आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया है कि सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में लिया गया है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। भारत ने यह भी दोहराया कि जब तक पाकिस्तान अपनी ज़मीन से आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक यह निलंबन लागू रहेगा।

इशाक डार का घबराया हुआ चेहरा और उनके विरोधाभासी बयान इस बात के प्रमाण हैं कि पाकिस्तान एक बार फिर से वैश्विक मंच पर बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान एक ओर भारत के फैसले को “गंभीर और युद्ध सरीखा” बता रहा है, तो दूसरी ओर झूठ बोलकर अपनी असफल कूटनीति को ढंकने की कोशिश कर रहा है।

डार के बयान के चंद घंटे बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते (IWT) के सस्‍पेंशन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि यह अधिसूचना पाकिस्तान को औपचारिक रूप से दी जा चुकी है, जिसमें समझौते को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की बात कही गई है।

अब सवाल यह है कि शहबाज शरीफ और उनके सहयोगी क्या जवाब देंगे? बार-बार झूठ बोलने और सच्चाई से भागने की पाकिस्तान की आदत अब अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने शर्मिंदगी का सबब बनती जा रही है। भारत का यह रुख न केवल आतंक के खिलाफ कठोर संदेश है, बल्कि यह भी दिखाता है कि झूठ और चालबाजियों का अब कोई स्थान नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें:

हाथरस पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश पकड़े

पहलगाम हमले के पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा- यह ‘धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई’

एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें फिर शुरू; बांदीपोरा में एनकाउंटर, एक जवान शहीद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें