28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियासांबा में ड्रोन देखे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने जताया गुस्सा, कहा-शब्द...

सांबा में ड्रोन देखे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने जताया गुस्सा, कहा-शब्द नहीं!

जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन देखे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- ''ये एक बार फिर से शुरू हो गया है। मेरे पास अब शब्द नहीं हैं।"

Google News Follow
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और देश की सुरक्षा को लेकर अपना नजरिया सामने रखा है। एक्ट्रेस ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर इस घटना की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की, जिसमें बताया गया है कि सांबा में ‘ब्लैकआउट’ के बीच भारत की वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मई को दिए गए भाषण के बाद हुई।

जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन देखे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- ”ये एक बार फिर से शुरू हो गया है। मेरे पास अब शब्द नहीं हैं।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को देख हर कोई उनके शौर्य को सलाम कर रहा है। इस कड़ी में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें देश की रक्षा करने के लिए खास अंदाज में धन्यवाद दिया।

भारतीय सेना का आभार जताने के लिए बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। उन्होंने थल सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स में विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”धन्यवाद भारतीय सेना, भारत माता की जय, जय हिंद।”

बिपाशा से पहले सोनाली बेंद्रे ने सेना की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ”हमारे सशस्त्र बलों की गरिमा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे देशवासियों के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं और ऐसा केवल अपने कर्तव्य और धरती के प्रति प्रेम के कारण होता है।”

बेंद्रे ने कहा, ”हम उनके साहस और हमें सुरक्षित रखने के लिए सदैव आभारी हैं। वे हैं तो हम कल की चिंता किए बिना शांति से सो सकते हैं। उनका साहस हमें बहुत कुछ सिखाता है। उनका बलिदान हमें एकजुट करता है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।”

यह भी पढ़ें-

2035 तक भारत में 3 ट्रिलियन डॉलर अवसर, मैन्युफैक्चरिंग करेगा नेतृत्व!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें