27 C
Mumbai
Sunday, July 5, 2026
होमदेश दुनिया'भारत की कोरोना वैक्सीन का दुनिया में बजा डंका, करोड़ों की बचाई...

‘भारत की कोरोना वैक्सीन का दुनिया में बजा डंका, करोड़ों की बचाई जान’  

संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों को किया संबोधित

Google News Follow

Related

संसद का बजट सत्र आज यानी सोमवार को से शुरू हुआ। इस मौके पर संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि कोरोना महामारी के तीन साल हो गए। इस बीच भारत के लोगों में अनुशासन, कर्तव्य परायणता और लोकतांत्रिक मूल्य और मजबूत होते गए, और भारत द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन का पूरी दुनिया ने लोहा माना है। जिसने देश और दुनिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई है।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि मै उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने भारत को उसका अधिकार दिलाया। इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्यों को महत्वपूर्ण माना। उन्होंने आजादी के 75 साल में देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को भी याद किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना टीकाकरण में  मिली उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक साल से भी कम समय में भारत ने 150 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन खुराक दी जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कोरोना की डोज देने में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। इसीलिए भारत दुनिया में सबसे अधिक कोरोना की वैक्सीन देने वाले देशों में सबसे आगे है।
उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना की बनाने वाली वैक्सीन का दुनिया ने लोहा माना है। इतना ही नहीं  भारतीय वैक्सीन करोड़ों लोगों की जान बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत में उन देशों में शामिल है जहां सबसे अधिक फोनों का निर्माण किया जाता है। भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक फोन बनाने वाला देश है।

ये भी पढ़ें 

कानपुर में बस ने 5 लोगों को कुचला, राष्ट्रपति कोविंद ने जताई संवेदनाएं

मन की बात: पीएम मोदी ने ‘कॉलर वाली बाघिन’ का किया जिक्र  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें