27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाबस में ही बैठे रहे यात्री और गो फर्स्ट एयरलाइंस ने भर...

बस में ही बैठे रहे यात्री और गो फर्स्ट एयरलाइंस ने भर ली उड़ान

Google News Follow

इन दिनों एयरलाइंस किसी न किसी घटना को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब एक और घटना सामने आई। दरअसल बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट की फ्लाइट 54 पैसेंजर्स को छोड़कर रवाना हो गई। यात्रियों को विमान तक ले जाने के लिए कुल चार बस भेजी गई थीं। जिसमें पहली दो बस आगे निकल गईं। यह घटना सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे की है, जब यात्रियों को बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-116 में सवार होना था। वहीं जब एयरलाइन को अपनी गलती का पता चला तो एयरपोर्ट पर छूटे यात्रियों को चार घंटे बाद दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।  

इस मामले में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा। छूटे हुए सारे पैसेंजर्स को सुबह 10 बजे की दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। सभी यात्री दोपहर 2 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचे। उन्हें तब उनके बैग वापस दिए गए। बातचीत के दौरान यात्री सुमित कुमार ने कहा कि हम तीसरी बस में थे। पहली, दूसरी और चौथी बस फ्लाइट तक पहुंच गईं। चौथी बस में मेरे दोस्त भी बैठे थे। उनमें से एक ने मुझे फोन किया और कहा कि विमान उड़ान भरने वाला है। मैं चिल्लाने लगा और ग्राउंड क्रू को बताने लगा कि विमान हमारे बिना जा रहा है। 

यात्रियों ने ग्राउंड स्टाफ को कहा कि हमारे पास बोर्डिंग पास है, बोर्डिंग पास देखने के बाद इस होनेवाली गड़बड़ी से एयरपोर्ट के अधिकारी हैरान रह गए। यात्री उनसे सवाल करने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की और सभी को डिपार्चर एरिया से बाहर निकाला। वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों के समझाने पर यात्री शांत हुए और दूसरी फ्लाइट पर बैठने के लिए राजी हुए।

ये भी देखें  

सुप्रीम कोर्ट का जोशीमठ मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें