32 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाद कश्मीर फाइल्स ऑस्कर्स के शॉर्टलिस्ट, बेस्ट एक्टर कैटेगरी में खेर ...

द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर्स के शॉर्टलिस्ट, बेस्ट एक्टर कैटेगरी में खेर …

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी

Google News Follow

2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली द कश्मीर फाइल्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट कर ली गई हैं। बताया जा रहा है की यह फिल्म उन पांच फिल्मों में से एक जो भारत से ऑस्कर्स में सलेक्ट की गई हैं।

बेस्ट एक्टर की कैटगरी में अनुपम खेर: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस अच्छी खबर के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा भी फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर,दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री पल्लवी जोशी को बेस्ट एक्टर की कैटगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इससे बस एक शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि इससे भी और आगे जाना है।

कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की कहानी: गौरतलब है कि यह फिल्म 11 मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था। द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। कई राजनेताओं ने भी इस फिल्म की आलोचना की थी। साथ ही इसे प्रोपेगेंडा करार दिया गया था। यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की कहानी है। यह फिल्म भारत 252 करोड़ और वर्ल्डवाइड 341 करोड़ का बिजनेस किया था।

IFFI में विवादित टिप्पणी: बीते साल 53 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया के जूरी हेड नवद लैपिड ने इस फिल्म पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इस फिल्म को प्रोपेगंडा करार दिया था। जिसके बाद खूब बवाल मचा था। इसके बाद नवद की खूब आलोचना की गई। बाद में उन्होंने अपने बयान पर अफ़सोस जताया था और माफ़ी मांगी थी।

ये भी पढ़ें

पठान कंट्रोवर्सी: जावेद अख्तर ने विवाद को दिया हवा?, कही ये बात  

बॉक्स ऑफिस पर मराठी फिल्म ‘वेड’ की ताबड़तोड़ कमाई

पीएम मोदी ने कहा दुनिया का विकास इंजन बन सकता है भारत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें