30 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामापटियाला विधायक पठान माजरा दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, पुलिस पर हमला!

पटियाला विधायक पठान माजरा दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, पुलिस पर हमला!

सन्नाैर के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा ने बीते दिन बाढ़ की स्थिति को लेकर पंजाब सरकार के अधिकारी के खिलाफ लाइव होकर बयान दिया था।​ 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पंजाब के पटियाला जिले के सन्नौर हलके से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।

आरोप है कि जब पुलिस पठानमाजरा को थाने ले जा रही थी तो उन्होंने और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद विधायक और उनके साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पठानमाजरा को धारा 376 (दुष्कर्म) और 420 (धोखाधड़ी) के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण किया। शिकायतकर्ता ने मोहाली एसएसपी को आवेदन दिया था और बाद में हाईकोर्ट में रिट दायर की थी।

हालांकि शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया था कि वह पठानमाजरा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। इसके बावजूद दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गईं।

पठानमाजरा इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उनका एक कथित अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था। हाल ही में बाढ़ प्रबंधन पर अपनी ही सरकार और अधिकारियों की आलोचना करने के कारण भी वे चर्चा में थे।

वहीं, उनके वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू का कहना है कि यह एफआईआर पूरी तरह राजनीतिक साजिश का नतीजा है। उनका कहना है कि मामला कानून और तथ्यों के खिलाफ है और यह राजनीतिक हस्तियों व नौकरशाही के बीच रस्साकशी का हिस्सा है।

करनाल पुलिस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि फायरिंग की घटना करनाल जिले में नहीं हुई। पंजाब पुलिस पठानमाजरा को हिरासत में लेकर पटियाला ले गई थी।

​यह भी पढ़ें-

दारफुर में भूस्खलन से 1000 की मौत, सूडान में नई त्रासदी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें