30.4 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियासीएम दफ्तर पहुंची PCS ज्योति मौर्य, नियुक्ति विभाग ने की मामले की...

सीएम दफ्तर पहुंची PCS ज्योति मौर्य, नियुक्ति विभाग ने की मामले की जांच

ज्योति के पति आलोक मौर्या ने मुख्यमंत्री से उनकी शिकायत की थी

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित PCS ज्योति मौर्य का पति से चल रहा मामला मुख्यमंत्री तक पहुँच गया है। दरअसल आलोक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच नियुक्ति विभाग ने शुरू की है। इसके बाद आज ज्योति मौर्या मुख्यमंत्री ऑफिस लोकभवन में पेश हुईं। उन्होंने एसीएस देवेश चतुर्वेदी के समक्ष अपना पूरा पक्ष रखा और पूरे प्रकरण में सफाई दी।

बता दें कि ज्योति मौर्या दो दिन से कहीं गायब थीं। वह बरेली स्थित अपने सरकारी आवास पर भी दो दिन से नहीं आईं। PCS ज्योति मौर्य इस समय बरेली के सेमी खेड़ा चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। वहीं उनके पति आलोक मौर्या की भी कोई खबर नहीं मिल रही थी।

हालांकि पति की शिकायत के आधार पर हो रही जांच में ज्योति मौर्या आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन पहुंची। वहीं ज्योति मौर्या ने पहुंचने से पहले ही लोकभवन में अपनी पेशी की सूचना दे दी थी। इसकी वजह से मामले की जांच के तहत पूछे जाने वाले सवाल पहले से तैयार रखे थे।

एसीएस देवेश चतुर्वेदी के सामने ज्योति मौर्या करीब आधे घंटे तक रहीं। इस दौरान उन्होंने एसीएस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपनी ओर से लिखित बयान भी दर्ज कराया। इसमें उन्होंने पति द्वारा लगाए गए ज्यादातर आरोपों का खंडन करते हुए खुद को बेकसूर और खुद पीड़ित होने की बात कही है।

ये भी देखें 

PM मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में 6100 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Bharat jodo yatra-2: कभी ब्राह्मण, कभी मैकेनिक, तो कभी किसान राहुल

खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NIA के मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में 21 नाम

आदिपुरुष के विवाद पर राइटर मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी माफी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें