29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियामुंबई मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट दर बढ़ी

मुंबई मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट दर बढ़ी

Google News Follow

मुंबई। कोरोना महामारी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए  रेल प्रशासन ने मुंबई मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल स्टेशन पर 8 अक्टूबर 2021 से अगली सूचना मिलने तक प्लेटफॉर्म टिकट की वर्तमान दर 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने का निर्णय लिया है।  ऐसा त्योहारी सीजन के दौरान प्लेटफॉर्म/स्टेशनों और टर्मिनस पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके पहले प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई थी। केवल यात्रा टिकट वालों को ही प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति थी। इससे रेलवे को स्टेशनों पर भीड़भाड़ रोकने में मदद मिली थी।

ट्रेन के अंदर मास्क ना पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना

इसी साल 17 अप्रैल को भारतीय रेलवे  ने रेलवे स्टेशनों पर लोगों की तरफ से मास्क पहने जाने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। रेलवे स्टेशनों पर लोगों के मास्क पहनने को लेकर खास गाइडलाइंस जारी की गई थीं। इसके तहत रेलवे परिसर में या फिर ट्रेन के अंदर मास्क ना पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया था। भारतीय रेलवे ने उस गाइडलाइंस को अगले 6 महीनों से लिए बढ़ा दिया था।

भारतीय रेलवे ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 17 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन का जिक्र करते हुए कहा गया है कि गाइडलाइंस को 16 अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। दरअसल, पुराने नोटिफिकेशन के तहत रेलवे परिसर में मास्क ना पहनने के नियम की मियाद इसी महीने 16 अक्टूबर को खत्म हो रही थी। जब रेलवे ने समीक्षा की तो पाया कि अभी इस नियम को लागू रखने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना का असर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें