30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियापरिणय सूत्र में बंधें पीएम भगवंत मान, डॉ.गुरप्रीत

परिणय सूत्र में बंधें पीएम भगवंत मान, डॉ.गुरप्रीत

पहली पत्नी से तलाक होने के बाद भगवंत ने फेसबुक पर लिखा था कि मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था और मैंने पंजाब को चुना। क्योंकि उनकी पहली पत्नी अपने दो बच्चों सहित अमेरिका में है|

Google News Follow

Related

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। यह उनकी दूसरी शादी होगी। भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। उनकी ये शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हो रही है।

सीएम भगवंत मान के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने चुनी है। नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए खुद अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम में शामिल हुए। पंजाब के सीएम के रूप में भगवंत मान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उनके दोनों बच्चे पंजाब आए थे। भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि पंजाब के मुख्यमंत्री एक बार फिर से अपना घर बसाएं।

पहली पत्नी से तलाक होने के बाद भगवंत ने फेसबुक पर लिखा था कि मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था और मैंने पंजाब को चुना। क्योंकि उनकी पहली पत्नी अपने दो बच्चों सहित अमेरिका में है|

भगवंत मान के राजनीतिक सफर की बात करें तो शुरूआती दिनों में भगवंत मान ने पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया की राजनीति की। इसी पार्टी से उन्होंने चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार मिली। आगे चलकर भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे।

साल 2017 में भगवंत मान ने जलालाबाद से सुखबीर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन 18,500 वोटों से हार गए, लेकिन 2019 के चुनाव में एक बार फिर से संगरूर लोकसभा सीट से संसद के लिए चुने गए।

 
यह भी पढ़ें-​

इल्या राजा, पी.टी. राज्यसभा जाएंगी ऊषा, प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,332फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें