29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी व राष्ट्रपति कोविंद ने ओणम पर्व की देशवासियों को दी...

PM मोदी व राष्ट्रपति कोविंद ने ओणम पर्व की देशवासियों को दी बधाई

Google News Follow
 नई दिल्ली। पीएम मोदी ने केरल में मनाये जाने वाले ओणम पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने देशवासियों के स्वास्थ्य की कामना की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश में सकारात्मकता, भाईचारा, सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। लोगों को इस त्योहार की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि सकारात्मकता, भाईचारे व सद्भाव से जुड़े इस विशेष पर्व ओणम की सभी को शुभकामनाएं। मैं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने अपील की कि सभी इस पर्व को धूमधाम से मनाएं।

Best wishes on the special occasion of Onam, a festival associated with positivity, vibrancy, brotherhood and harmony. I pray for everyone’s good health and wellbeing.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2021
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शुक्रवार शाम को सभी को ओणम की बधाई दी थी। उन्होंने कहा था यह पर्व समाज में प्यार, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दे। मैं सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही विशेष तौर पर देश भर में केरल के रहने वाले नागरिकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि नई फसल की उपज के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार किसान की अथक मेहनत को दर्शाता है और समाज में सद्भाव व प्रेम का प्रसार करता है। आगे कहा कि आइए इस मौके पर हम देश को उन्नति व सद्भाव के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें। ओणम विशेष तौर पर केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है। हर साल अगस्त से सितंबर के बीच में यह पर्व मनाया जाता है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें