31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच आतंकी हमले की प्रधानमंत्री मोदी ने की कड़ी...

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच आतंकी हमले की प्रधानमंत्री मोदी ने की कड़ी निंदा

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए भीषण आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह हमला यहूदी समुदाय के पर्व हनुक्का के पहले दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें एक आतंकी सहित कुल 12 लोगों की जाने गई, जबकि एक घायल हुआ है।  जानकारी के अनुसार दो में से एक हमलावर मारा गया जबकि दूसरा जीवित पकड़ा गया है।

सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में प्रधानमंत्री ने हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “आज ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए भयानक आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। भारत के लोगों की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।”

रविवार (14 दिसंबर 2025) को सिडनी के बॉन्डी बीच पर आयोजित एक यहूदी कार्यक्रम के दौरान दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 आम लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी हमला घोषित किया है। हमलावरों में से एक की पहचान नावीद अकरम के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:

भारतीय रेलवे की नई पहल, अब वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा स्थानीय खाने का स्वाद : अश्विनी वैष्णव

फिर से बन सकती हैं मुलायम फटी एड़ियां बस करना है यह आयुर्वेदिक उपाय

सिडनी गोलीबारी: निहत्था आतंकी से भीड़ गए, आतंकी को दबोचकर छीन ली बंदूक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें