24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को...

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदर्यराजन सिकंदराबाद स्टेशन पर मौजूद रहे। बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जाने वाली यह आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

वहीं इस नई ट्रेन का परिचालन 16 जनवरी से शुरू होगा, जिसके लिए बुकिंग शनिवार से ही शुरू हो चुकी है। दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहीं, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों पर और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।   

लगभग 700 किमी की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दो तेलुगु भाषी राज्यों को जोड़ने वाली पहली रेल होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और यह अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है और रेल यात्रियों को तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। 

ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रतीक है। यह ट्रेन देश की साझा संस्कृति और आस्था को जोड़ती है। वंदे भारत बेहतर सुविधाओं का प्रतीक, जो देश में ही बनाई गई है। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस विश्व स्तरीय ट्रेन को उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं जो इन दो तेलुगु भाषी लोगों को जोड़ेगी। 

ये भी देखें 

वंदे भारत ट्रेन के कार्यक्रम में क्यों भड़की ममता बनर्जी? जाने वजह  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें