27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी,सवारी भी...

PM मोदी ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी,सवारी भी की  

गांधीनगर से मुंबई तक का सफर पांच घंटे में होगा पूरा      

Google News Follow

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने सूरत से इसकी शुरुआत की। पहले दिन उन्होंने अहमदाबाद और भावनगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं शुक्रवार को पीएम मोदी ने गांधी नगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रवाना किया। इस मौके पर कई गणमान्य उपस्थित थे।

इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सवारी की। पीएमओ ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ रेलवे से जुड़े कर्मचारी, महिला उद्यमी युवा और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनके साथ यात्रा की। गौरतलब है कि भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली इलाहबाद वाराणसी मार्ग पर चलाई गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस में सभी सुविधा मुहैया कराई गई हैं। यह ट्रेन सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अच्छी मानी जाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

गांधीनगर से मुंबई तक चलने वाली भारत की यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इसके जरिये यह सफर पांच घंटे में पूरा किया जा सकता है। इस मौके पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आदि उपस्थित थे। इस दौरान पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस के बोगियों में जाकर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पीएम मोदी को रेल मंत्री ने ट्रेन की खूबियों के बारे जानकारियां दी।

ये भी पढ़ें 

 

आज देश को मिलेगा तीसरी स्वदेश निर्मित तेज गति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भारत-अमेरिका संबंध को मजबूत करने में हिंदी पत्रकारिता की अहम भूमिका 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें