29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमस्पोर्ट्सभारतीय टीम ने टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को किया...

भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को किया शामिल

जसप्रीत बुमराह टी20 सीरीज से बाहर

Google News Follow

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल गए थे, जिस कारण बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। वही बीसीसीआई ने शुक्रवार, 30 सितंबर को एलान किया है कि चोट के कारण बाहर हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है।

मोहम्मद सिराज टी20 फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए चमके थे। इसके बाद उन्हें साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। सिराज ने अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सिराज ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ फरवरी 2022 में खेला था। गौरतलब है कि सिराज को टी20 विश्वकप 2022 के लिए भी भारत मौका दे सकता है। बुमराह की गैरमौजूदगी में उनके पास टीम इंडिया में शामिल होने का अच्छा मौका है। लेकिन इसके लिए सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो टी20 मुकाबलों में खुद साबित करना होगा। 

जसप्रीत बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी की थी। हालांकि इसके बाद वह वेस्टइंडीज और जिंबाम्बे के खिलाफ सीरीज के अलावा एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। वहीं बीसीसीआई ने कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किया हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के साथ-साथ वह टी 20वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उनकी उपलब्धता पर फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से कोई बयान नहीं हुआ है। बुमराह तकरीबन चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बचे दो मैच गुवाहाटी में 2 अक्टूबर और इंदौर में 4 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

ये भी देखें  

टी-20 सीरीज में भारत की ऐतिहासिक जीत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें