29.3 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमस्पोर्ट्सटी-20 सीरीज में भारत की ऐतिहासिक जीत

टी-20 सीरीज में भारत की ऐतिहासिक जीत

भारत ने अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

Google News Follow

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में 28 सितंबर को खेला गया। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसमें भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।  

बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम के शुरूआती 2 विकेट 1 रन पर ही गंवा दिया। टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीकी कप्तान बवुमा के रूप में दिया। वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के दूसरे ओपनर क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।  2 विकेट के बाद भी साउथ अफ्रीकी पारी संभल नहीं पाई और टीम ने 9 के स्कोर पर पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट खो दिए।  दरअसल, अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने राइली रूसो और और चौथा झटका डेविड मिलर के रूप में दिया। वहीं इसके बाद टीम को पांचवा झटका दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टबस के रूप में दिया। 

पांच विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम की पारी को मार्करम और परनेल ने संभाला और टीम का स्कोर 40 के पार ले गए। हालांकि 42 के स्कोर पर एडन मार्करम 24 रन पर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका के ओर से केशव महाराज ने सबसे अधिक 41, एडन मार्करम ने 25 और वेन पारनेल ने 24 रनों की पारी खेली। इनकी पारियों के बदौलत ही अफ्रीकी टीम 106 रनों तक पहुंच सकी। 

107 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 3 रन के स्कोर पर नार्खिया के गेंद पर आउट हुए। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े। सूर्यकुमार के अलावा केएल राहुल ने भी 51 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। 

ये भी देखें 

प्रेमिका​ को मारी गोली और स्वयं भी लगाया मौत को गले ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें